वाराणसी लंका, जैतपुरा और बड़ागांव सहित कई थानों के प्रभारी रहे अश्विनी चतुर्वेदी का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे महानगर इलाके स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर के स्वीमिंग पूल में स्नान करने गए थे, जहां उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत डूबने या हृदयाघात से हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वे अपनी वैगनआर कार से परिसर में पहुंचे थे। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं लौटे तो लोगों ने तलाश शुरू की। इस दौरान उनकी कार और बैग स्वीमिंग पूल के ग्राउंड में मिला। बाद में पूल से उनका शव बरामद हुआ।










Users Today : 53
Users This Year : 17748
Total Users : 30341
Views Today : 128
Total views : 60196