मिर्ज़ापुर
विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय जंगीरोड द्वारा गर्मियों के मौसम में बढ़ते हुए विद्युत लोड, ऊर्जा खपत एवं विद्युत चोरी की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में अवर अभियंता प्रमोद कुमार एवं अन्य लाइन स्टाफ की टीम सम्मिलित रही।
अभियान के अंतर्गत डंकीनगंज, तेलियागंज, पक्की सराय, पैरिया टोला, दुर्गा देवी, मकरीखोह आदि क्षेत्रों में व्यापक रूप से विद्युत उपभोक्ताओं की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान कुल 10 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं तथा विद्युत चोरी के मामलों में 4 एफआईआर दर्ज कराई गई। संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विभाग की मंशा है कि सभी उपभोक्ता विधिवत विद्युत संयोजन लेकर ही बिजली का उपयोग करें तथा कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग न करें। विद्युत चोरी एक दंडनीय अपराध है, जिससे न केवल विभाग को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं को भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है।
विद्युत विभाग द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं वैध तरीके से विद्युत का उपयोग करें। विभाग द्वारा इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280