वाराणसी उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में 3 अगस्त 2025 को ज्वेलरी शॉप में हुई 7 करोड़ की सनसनीखेज डकैती के मुख्य आरोपी आदर्श सिंह बेहड़ा को उसके साथी सूरज सेठ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ ने बताया कि पकड़े गए
आदर्श सिंह बेहड़ा का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 20 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और एक नई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
आपराधिक बैकग्राउंड भी खौफनाक
आदर्श सिंह बेहड़ा मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है और अपराध जगत में पहले से ही चर्चित नाम रहा है। उसका सगा चाचा दीपक सिंह बेहड़ा भी कुख्यात अपराधी था, जो लगभग 15-20 साल पहले वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसी की तरह आदर्श भी अपराध की दुनिया में लगातार सक्रिय रहा और कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देता रहा।
साथी भी निकला शातिर
गिरफ्तार हुआ उसका साथी सूरज सेठ चोलापुर का निवासी है, जो लंबे समय से उससे जुड़कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। दोनों मिलकर बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन एसटीएफ की तत्परता से उनकी योजनाएं धरी की धरी रह गईं।
एसटीएफ की इस कामयाबी ने न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। टीम अब इनसे पूछताछ कर इनके बाकी साथियों और नेटवर्क का भी पता लगाने में जुटी है।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280