मीरजापुर।
रविवार, 26 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत/पासिंग आउट परेड समारोह 2025-26′ का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर कुल 14 टोली की 392 रिक्रूट आरक्षियों ने अपने नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
सर्वप्रथम अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.पी.सिंह-पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिवादन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया तथा मंच से गुजरते परेड की सलामी को स्वीकार किया गया ।

इसी क्रम में समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
पुरस्कृत/सम्मानित आरक्षियो मे रि0 आरक्षी मो0सिराज, सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान) रि0 आरक्षी0 दीपक कुमार आउट डोर परीक्षा में प्रथम स्थान, परेड कमाण्डर-I रि0 आरक्षी कृष्णदत्त, परेड कमाण्डर-II रि0 आरक्षी अभिषेक पाण्डेय, परेड कमाण्डर-III रि0 आरक्षी अरबाज खान को सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट भोलानाथ यादव








Users Today : 59
Users This Year : 24139
Total Users : 36732
Views Today : 170
Total views : 72253