इंदौर में आयोजित होने वाली थर्ड सीनियर नेशनल T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 30 अप्रैल से 3 मई तक नेहरू स्टेडियम इंटरनेशनल ग्राउंड, इंदौर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डे-नाइट प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें देशभर के 24 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, उड़ीसा, कर्नाटक, दिल्ली, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, गोवा, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मुंबई, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000, उपविजेता टीम को ₹50,000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 28 अप्रैल को वाराणसी से इंदौर के लिए रवाना होंगी। उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल के जनरल सेक्रेटरी धनेश्वर साहनी ने बताया कि उनकी टीमें इस बार पूरे उत्साह और तैयारी के साथ चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी टीमें बिहार, हिमाचल प्रदेश, गोवा और उड़ीसा में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।
टीम चयन का कार्य उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल के जनरल सेक्रेटरी धनेश्वर साहनी तथा ऑल इंडिया ज्वाइंट सेक्रेटरी अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश टीम
उज्जवल विश्वकर्मा (कप्तान) गोलू आशीष यादव अभिषेक अरमान अमन राव कार्तिक नितेश राहुल करण यादव चंदन प्रजापति चंदन
उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी सुंदरपुर निवासी उज्जवल विश्वकर्मा को सौंपी गई है। पूर्वांचल टीम वीरू सोनकर (कप्तान) Raman Singh सौरभ अखंड
Prince
प्रथम जायसवाल कृष्णा जायसवाल नमन अमित साहनी रोहित साहनी समीर शंकर
पूर्वांच टीम की कप्तानी वाराणसी सुंदरपुर निवासी वीरू सोनकर को दी गई है।
दोनों टीमें धनेश्वर साहनी के नेतृत्व में 28 अप्रैल को इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी। इस भव्य टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन से मुलाकात करेंगे।
खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी को उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।








Users Today : 71
Users This Year : 24151
Total Users : 36744
Views Today : 189
Total views : 72272