चन्दौली सैदूपुर
विधायक चकिया कैलाश आचार्य से उनके नगर कार्यालय पर मुलाकात के दौरान यूपीपीएसएस चकिया संघ ने चकिया समेत सभी 9 ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों पर हो रही गैस की किल्लत के संबंध में निवारण करने हेतु आग्रह किया।
इस संबंध में यशस्वी जनसेवक लोकप्रिय विधायक कैलाश आचार्य ने तुरंत एडीएम से वार्ता किया, एडीएम ने कहा कि मैं अभी डीएसओ और बीएसी को इस संबंध में निर्देशित करता हूं ततपश्चात कैलाश आचार्य ने डीएसओ साहब से वार्ता कर कहा कि प्रत्येक विद्यालयों पर एमडीएम के संचालन हेतु गैस अनिवार्य है,
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रत्येक बच्चों को एमडीएम की उपलब्धता आसानी से करें तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आचार्य ने वार्ता के क्रम में कहा कि आप शाम तक डीएसओ साहब से वार्ता कर एक पत्र जारी करें ताकि किसी भी सूरत में गैस की समस्या विद्यालयों पर ना हो।
इस संबंध में बीएसए साहब ने कहा कि शाम तक लेटर जारी कर समस्या का उपाय कर दिया जाएगा।
विधायक जी के साथ मौके पर चकिया भारत गैस के संचालक प्यारेलाल एवं नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं स्वयं आपका भाई चकिया अध्यक्ष अजय गुप्ता रहे।








Users Today : 90
Users This Year : 24170
Total Users : 36763
Views Today : 211
Total views : 72294