धर्म नगरी काशी में असि स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु आगामी 1 मई 2026 को भव्य शिला पूजन एवं शिलान्यास’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अत्यंत पावन अवसर पर कांची कामकोटि पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य परम स्वामी शंकरविजयेंद्र सरस्वती जी महाराज अपने कर कमलों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम का विवरण देते हुए ट्रस्ट जगन्नाथ के सचिव शैलेश त्रिपाठी एवं न्यासी डॉ. संजीव राय ने बताया कि पूजन उत्सा का शुभारंभ 1 मई को प्रातः 9:00 बजे होगा, जो पूर्वाहन 11:00 बजे तक चलेगा। शिलान्यास के उपरांत जगद्गुरु शंकराचार्य जी का भक्तजनों को आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उत्सव का आरंभ मातृशक्ति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा से होगा, जिसमें माताएं एवं बहर्न पारंपरिक वेशभूषा में मंग कलश सिर पर धारण कर मंदिर परिसर पहुंचेंगी।

जगद्गुरु शंकराचार्य के आगमन पर काशी के प्रबुद्ध नागरिकों, साधु-संतों और समस्त हिंदू जनमानस द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए काशी के सर्व समाज के लोग जुटेंगे। इस अवसर पर सर्व समाज के 108 प्रतिभाशाली जा का जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा सम्मान भी किया जाएगा।
इस प्रेस वार्ता के दौरान न्यासी डॉ. संजीव राय, रवि प्रताप सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम आयोजन समिति के सर्व व्यवस्था प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, समिति सदस्य हरीश वालिया, ज्ञानेश्वर जायसवाल, दिलीप मिश्रा, आनंद भगत, अमित त्रिपाठी, डॉ. कमलेश तिवारी, डॉ शिशिर मालवीय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मंदिर का जीर्णोद्वार न केवळ इसकी संरचना को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि काशी की धार्मिक विरासत को और अधिक भव्य स्वरूप देगा। श्री जगन्नाथ जी ट्रस्ट और सचिव शैलेश त्रिपाठी ने समस्त काशीवासियों और श्रद्धालु जनता से इस पुनीत कार्यक्रम में सम्मिलित होने और जगद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी








Users Today : 90
Users This Year : 24170
Total Users : 36763
Views Today : 211
Total views : 72294