चन्दौली दुल्हीपुर
मां शिक्षा शक्ति ट्रस्ट से जुड़े हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ट्रस्ट के छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।\
जिसमें ट्रस्ट के विद्यार्थी अरुण पटेल 89%,दीपक 87%, रोहित यादव 87%, आनंद पटेल 85%, अंकुर पटेल 82% अनु यादव 81% हासिल किया,जिसमें आयोजक वंदना पटेल ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण और साधारण पृष्ठभूमि के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है, और यह सफलता उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। ट्रस्ट के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सफल छात्रों का सम्मान कर उनको प्रोत्साहित भी किया गया।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।











Users Today : 99
Users This Year : 17412
Total Users : 30005
Views Today : 204
Total views : 59484