चन्दौली धानापुर
स्मार्ट मीटर की कथित मनमानी रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान होकर दर्जनों पुरुष व महिलाएं शुक्रवार को धानापुर क्षेत्र के डबरिहा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीण अपने-अपने स्मार्ट मीटर साथ लेकर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में लगातार गड़बड़ी हो रही है। कम खपत के बावजूद अधिक यूनिट दिखाकर बिल भेजा जा रहा है, जिससे आम जनता आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल जांच कर सही बिल जारी करने तथा स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर करने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने भी खुलकर नाराजगी जताई और कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 37
Users This Year : 12275
Total Users : 24868
Views Today : 124
Total views : 49182