रोहनिया।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा में वाराणसी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अलाउद्दीनपुर गांव के बृजेश पांडेय की पुत्री साक्षी पांडेय को रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक लाकर साक्षी ने जिले में प्रथम और प्रदेश में छठी स्थान हासिल किया है।छात्रा के घर पहुंचकर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए आगे की पढ़ाई में सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाओं को दिलाने का आश्वासन देते हुए

छात्राओं को और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आशीर्वचन भी दिया।सम्मान समारोह में मुख्य रूप से आलोक पांडेय,बसंत लाल पटेल,मानस कुमार सिंह,विपिन पांडेय,राहुल पटेल,अखिलेश मौर्य,अनुरुद्ध,गौरव,राज कुमार ,श्याम बलि पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।








Users Today : 76
Users This Year : 24156
Total Users : 36749
Views Today : 195
Total views : 72278