सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को जनपद स्तरीय धम्म यात्रा एवं बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 26 अप्रैल रविवार अपराह्न से आयोजित किया गया है।
जिसमें मुख्य अतिथि पूज्य भंते चंद्रिमा थेरोपूर्व अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ, मुख्य वक्ता डॉक्टर इंदु चौधरी, मिशन गायक रविराज बौद्ध और प्रीति बौद्ध है।
कार्यक्रम के संबंध में विंदुवार समीक्षा बैठक आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा इंटर कालेज सकलडीहा के ग्राउंड में की गई। जहाँ उपस्थित आयोजन करता द्वारा इस कार्यक्रम को और भी वृहद बनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं इस कार्यक्रम को शुचारूl ढंग से संचालन तथा समापन के बारे में भी बिंदुवार चर्चा पर चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान उपस्थित अरुण रत्नाकर ने बताया कि यह कार्यक्रम बृहद होना है जिसमें संख्या बल अत्यधिक बढ़ सकती है। इसलिए इस आयोजन को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
इसी के साथ उन्होंने आग्रह किया कि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आग्रह भी किया गया है। जिससे यह कार्यक्रम भव्य और सकुशल संपन्न हो सके।
इस बैठक के दौरान राम हरख चौधरी, लल्लन कुमार, अरुण रत्नाकर, नीठोहर सत्यार्थी, रमेश राम, ज्ञानचंद, रामसुभाष , गिरिजेश दादा आदि उपस्थित रहे।










Users Today : 29
Users This Year : 12267
Total Users : 24860
Views Today : 98
Total views : 49156