चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान गोतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप (संख्या UP64BT 4656) से अहरौरा से बिहार की ओर आठ गोवंश ले जाए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खझरा पहाड़ी के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस के रुकने के इशारे पर तस्करों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर सोनू अंसारी पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी निवासी अहरौरा, मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी छोट्टू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।










Users Today : 81
Users This Year : 17776
Total Users : 30369
Views Today : 173
Total views : 60241