वाराणसी
नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की अध्यक्ष समाजसेविका ममता को समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यों के लिए ‘खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खुशी की उड़ान सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित छठवें स्थापना दिवस समारोह में संस्था संस्थापिका सारिका दुबे द्वारा बीएचयू इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, वाराणसी में प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत ममता ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 7 वर्षों से समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था मुख्य रूप से बस्तियों की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने, बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ने, महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने, किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद वृक्षारोपण व उनके संरक्षण जैसे उद्देश्यों पर कार्य कर रही है। संस्था के प्रयासों से अब तक हजारों महिलाएं एवं बच्चे लाभान्वित होकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

ममता ने कहा कि संस्था की इस सफलता के पीछे पूरी टीम की मेहनत है। संस्था के संस्थापक समाजसेवी विजय कुमार के साथ मोहम्मद अनीस, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती, सुमित बिंद, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू गुप्ता, विजय कुमार सिंह, समाजसेवी रहमत अली, राजश्री साहनी , किरन देवी , कुसुम लता सिंह सहित सभी टीम सदस्य निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
यह सम्मान संस्था के सभी सदस्यों के लिए प्रेरणा है कि वे समाज सेवा के इस पुनीत कार्य को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं।
ममता समाजसेविका
अध्यक्ष
नई सुबह एक उम्मीद
सामाजिक संस्था
जिला वाराणसी
9598644904
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 98
Users This Year : 23889
Total Users : 36482
Views Today : 249
Total views : 71746