इस अवसर पर रोटेरियन अनिल किनजवाडेकर एवं रोटेरियन श्रीकला किनजवाडेकर के सहयोग से विद्यालय के बच्चों के लिए टिफिन, टॉफी, केक आदि सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रुचि भार्गव, सचिव रोटेरियन शुभश्री जायसवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन वर्षा श्रीवास्तव सहित रोटेरियन राजेश भार्गव, रोटेरियन डॉ. राकेश जायसवाल, रोटेरियन सी. के. त्रिवेदी एवं रोटेरियन शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने उपस्थित रहकर बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रुचि भार्गव एवं वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन सी. के. त्रिवेदी ने बच्चों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में रोटेरियन शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने विद्यालय में मई माह के दौरान एक वाटर कूलर स्थापित कराने की घोषणा की, जिससे बच्चों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी रोटेरियन सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।











Users Today : 5
Users This Year : 17446
Total Users : 30039
Views Today : 12
Total views : 59530