बाँदा
दिनांक- 16/04/2026 अप्रैल 2026 को शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम – प्रचार-प्रसार कार्यक्रम दिनांक 10/04/2026 से दिनांक 20/04/2026 के क्रम में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँदा में प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता के निर्देशन में “ नारी शक्ति वंदन अधिनियम” से सम्बंधित मानव श्रंखला का आयोजन महाविद्यालय से नगरपालिका और ज़िला परिषद चौराहे में किया गया ।

जिसका शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डाक्टर जे. पी. सिंह के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संयोजन संयोजिका डॉ सबीहा रहमानी एवं सहसंयोजक डाक्टर ज्योति मिश्रा के द्वारा किया गया । चूंकि यह अधिनियम महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा और यह एक शानदार ऐतिहासिक कदम है, इसी उद्देश्य से इस अधिनियम के प्रति जन जागरूकता लाने तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर डॉक्टर सबीहा रहमानी नेअधिनियम लैंगिक समानता स्थापित करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाया गया है। इसका उद्देश्य यह भी है कि नीति निर्माण में महिलाओं की आवाज मजबूत हो और वे समाज के विकास में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – सुनील यादव












Users Today : 30
Users This Year : 23821
Total Users : 36414
Views Today : 47
Total views : 71544