चन्दौली सकलडीहा
पीजी कॉलेज में “नारी वंदन कार्यक्रम” के तहत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सामाजिक जागरूकता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।
महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने “नारी वंदन कार्यक्रम” की थीम पर आधारित रचनात्मक और संदेश परक पोस्टर बनाए।
इन पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं ने महिला अधिकार, शिक्षा का महत्व, आत्मनिर्भरता, समान अवसर और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “नारी वंदन कार्यक्रम” महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रोफेसर पांडेय ने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. मीनू श्रीवास्तव, डॉ. वंदना कुमारी, सविता कुमारी और बृजेश यादव सहित कई प्राध्यापक उपस्थित थे। बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया।
प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 10
Users This Year : 23706
Total Users : 36299
Views Today : 13
Total views : 71279