दिनांक 15.04.2026 को कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी, भदोही स्थित सीईपीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर, उपाध्यक्ष असलम महबूब, प्रशासनिक समिति के सदस्य महाबीर प्रताप शर्मा, अनिल सिंह, वसीफ अंसारी, संजय गुप्ता, इम्तियाज अहमद, रोहित गुप्ता, पियूष बरनवाल तथा हुसैन जफर हुसैनी के परिषद् के कार्यकारी निदेशक एवं सचिव डॉ स्मिता नागर कोटी भी उपस्थित रही ।

बैठक के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो (ICE) को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह घोषणा की गई कि आगामी 50वां इंडिया कार्पेट एक्सपो भदोही स्थित कार्पेट एक्सपो मार्ट में अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2027 में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित होने वाले Heimtextil मेले में परिषद द्वारा हॉल 12.1 में सदस्यों को स्टॉल उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्पेट एक्सपो मार्ट, भदोही के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
यह बैठक कालीन उद्योग के विकास एवं निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण रही ।
रिपोर्ट – फारुख जाफरी











Users Today : 99
Users This Year : 17412
Total Users : 30005
Views Today : 204
Total views : 59484