फल-सब्जी व्यवसायियों ने मनाया स्थापना दिवस , पीडी डीडीयू नगर में भंडारे में उमड़ी हजारों की भीड़

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर फल-सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े व्यवसायियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में उपस्थित चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अंबेडकर जयंती उनके लिए महत्वपूर्ण दिन है, और इसी दिन संगठन का स्थापना दिवस भी होने के कारण कार्यक्रम को विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों के सम्मान के साथ-साथ भंडारे का आयोजन समाज में एकता और सहयोग का संदेश देता है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) अशोक सोनकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन उनके लिए एक उत्सव के समान है। इस अवसर को खास बनाने के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।

इस कार्यक्रम में लगभग 8 से 9 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी। फल व्यवसायियों ने फूल-मालाओं से लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा बढ़ाना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद सोनकर, संजय सोनकर, बिरेन्द्र सोनकर (बाबा), सितेंद्र सोनकर, अशोक तिलक, अजय श्यामबाबू सोनकर, रामबाबू सोनकर, गोपाल सोनकर, पारस सोनकर, धीरज सोनकर, बबलू सोनकर, सुनील सोनकर, मुकेश सोनकर, पिंटू सोनकर, अनिल सोनकर, असगर अली, जितेंद्र सोनकर, गौरव जायसवाल, मंगल जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, बजरंगी सोनकर, बहादुर सोनकर सहित समस्त व्यवसायीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई