आम्बेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती रामनगर स्थित उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा हाईटेक व्यवस्था से सुसज्जित वृद्धाश्रम में बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा जिला प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उनका प्रसिद्ध संदेश था: शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। के साथ देश को एक मजबूत संविधान दिया और समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता तथा भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनका सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर आश्रम के संचालक, संस्थान के वयोबृद्ध गणमान्य भी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह सुपरवाइजर आनंद कुमार मौर्य ,भूपेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, ललित सिंह,मंजय पाल , प्रतिभा यादव, आकाश यादव, इंद्रजीत कुशवाहा बृजेश कुमार, जसवंत कुमार, संतोष यादव, अजय साहनी, सुनीता देवी, पार्वती देवी, ममता देवी, राजेश तिवारी, सोनी राजभर प्रमुख रूप से रहे।
riport roshni










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267