चन्दौली बबुरी कस्बा एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल का संचालक अजय मौर्या छात्राओं की फोटो का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉगिन कर उन्हें अश्लील सामग्री भेजता था तथा उन्हें ब्लैकमेल करता था।
दोपहर 3:00 बजे के आसपास कुछ छात्राओं के परिजन उसके विद्यालय पहुंचे तब जाकर मामला सब के प्रकाश में आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से उक्त छात्राएं परेशान हो अपने परिजनों से शिकायत की तब परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर उसका लैपटॉप और मोबाइल चेक किया तो पता चला कि सैकड़ो फेक अकाउंट बनाकर वह ऐसा कृत्य करता था।
इस बारे में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 75
Users This Year : 17388
Total Users : 29981
Views Today : 167
Total views : 59447