चंदौली
चंदौली जिले के जमुणा ग्राम सभा में मंगलवार की दोपहर अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिससे कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं जैसे ही आग लगने की घटना ग्रामीणों को प्राप्त हुई भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर उपस्थित हो गए।
वही कुछ लोगों द्वारा फोन के माध्यम से फायर कर्मियों को सूचना प्राप्त कराई गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपस्थित होती तब तक कई बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी। वहीं फसल को नुकसान होता है देख ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया जा रहा था। परंतु आग इतनी भयानक थी कि वह कब किस ओर से फसलों को नुकसान कर दे कोई अंदाजा नहीं मिल पा रहा था।
वही काफी समय बीतने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी उपस्थित हो गई, इसके पश्चात ग्रामीण तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से चंदौली जिले के विभिन्न ग्राम सभा में आग लगने की सूचना प्राप्त हो रही है।
जिसमें कहीं 40 बीघा तो कहीं 200 बीघा फसल जलने की सूचना प्राप्त हो रही है। वही समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा भी घटना स्थल का मुआयना कर शीघ्र मुआवजा दिए जाने की बात की जाती है। परंतु फसलों के नुकसान होने से सबसे ज्यादा असर मवेशियों पर पड़ता है।
क्योंकि फसल की मुआवजा तो किसानों को सरकार द्वारा दे दी जाएगी परंतु चारे की व्यवस्था किस प्रकार से होगी इसका कोई भी समुचित उपचार नहीं है। ऐसे में लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन से यह बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि प्रत्येक तहसील स्तर पर अग्निशमन दल की टीम को तैयार रखा जाए तथा कुछ क्षेत्रों में जहां फसल तैयार हैं वहां पर अग्निशमन दल द्वारा भ्रमण भी किया जाना चाहिए।
जिससे अगर अग्निशमन दल के आसपास कहीं भी आग की घटना की जानकारी हो तो तुरंत आग पर काबू पाया जाए, जिससे किसानो की फसल भी नुकसान ना हो तथा पशुओं को चारे की समस्या ना उत्पन्न हो।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266