मीरजापुर
गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भदोही के महबूबपुर, कुकरौठी, जाहिदपुर और रैमलपुर के बच्चो के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्देश्य बच्चों को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और भारतीय संविधान के बारे में जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है और उन्हें अपने महापुरुषों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम चंद्रभूषण सरोज, इंद्रेश कुमार, सरिता देवी, नीलम चौहान और प्रज्ञा पटेल के सहयोग से पूरा किया गया। क्षेत्र के युवा और प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव









Users Today : 27
Users This Year : 11666
Total Users : 24259
Views Today : 116
Total views : 47661