वाराणसी |
धार्मिक नगरी वाराणसी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के अत्यंत व्यस्त क्षेत्र चेतगंज से गोदौलिया तक पैदल मार्च कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सड़कों पर मौजूद ट्रैफिक की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पैदल मार्च के दौरान अव्यवस्थित यातायात, अतिक्रमण और गलत पार्किंग को लेकर सख्ती दिखाई गई। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में दशाश्वमेध क्षेत्र के एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने खुद मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया और टीम के साथ मोर्चा संभाला।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि शहर के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909