गंगा स्वच्छता की बात हो और गंगामित्रों की टीम ना हो असंभव । जी हां पिछले 8 वर्षों से लगातार महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू वाराणसी से ईको स्किल्ड प्रशिक्षण प्राप्त गंगामित्रों की टीम प्रयागराज से बलिया तक गंगा स्वच्छता व डॉल्फ़िन बचाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे है ।
वहीं दिनांक 9 अप्रैल 2026 दिन बृहस्पतिवार को गंगामित्र व आई.आई.एम.यू.एन के सहयोग से काशी के सुप्रसिद्ध घाट असिघाट पर वृहद गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमें गंगा किनारे व तलहटी में पड़े अपशिष्ट पदार्थों जैसे प्लास्टिक,रैपर,मूर्ति,फूल माला,चाइनीज मांझा, सीसा फ्रेम,बोतल इत्यादि को गंगामित्रों की फौज ने लगभग 5 क्विंटल कचरा इकट्ठा किया ।

प्रोग्राम के नेतृत्वकर्ता गंगा डॉल्फ़िन मित्र पर्यावरणविद धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि गंगा हमारी मां है और हमारा यह कर्तव्य बनता है कि इसे स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए । वहीं गंगामित्र कॉर्डिनेटर सक्षम तिवारी ने बताया कि गंगा किनारे जब भी आए तो कूड़ा कचरा इत्यादि न करें।
साथ ही साथ गंगामित्र कॉर्डिनेटर सुधांशु सिंह,संध्या राय,निकिता पटेल और प्रियंका विश्वकर्मा ने भी जन मानस से अपील किया कि पूजा पाठ की सामग्री गंगा जी में न फेंके ।
प्रोग्राम की शुरुआत में गंगामित्रों की टीम ने सर्वप्रथम हाथों में ग्लब्स और मास्क पहनकर गंगा स्वच्छता की बिगुल बजाते हुए गंगा अविरल निर्मल होगी यही हमारा नारा है के साथ ही साथ घाट पर आए हुए श्रद्धालुओं को भी गंगा स्वच्छता और डॉल्फ़िन बचाव की शपथ भी दिलवाई। संस्था द्वारा स्वच्छता प्रेमियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया ।
गंगा स्वच्छता अभियान के दौरान दीपक पटेल, धर्मेंद्र पाल,फ़ैजान,अजय,धर्मेंद्र राय,विश्वनाथ,लव चतुर्वेदी,कौशल,वरुण,अंकुर,निकिता,प्रियंका,संध्या, धर्मेंद्र पटेल आदि गंगामित्र उपस्थित रहे ।








Users Today : 36
Users This Year : 11271
Total Users : 23864
Views Today : 131
Total views : 46824