थाना चेतगंज पुलिस द्वारा छेड़खानी से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में,  अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल निर्देशन में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्त मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अश्फाक नगर कालोनी थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसीउम्र करीब 32 वर्ष को दिनांक 09.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 08.04.2026 को प्रतिवादी द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री के साथ छेड़खानी करने के संबंध में वादी के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

उक्त मुकदमें में पूछताछ के क्रम में प्रकाश में आये अभियुता मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अश्फाक नगर कालोनी थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश के क्रम में वादी मुकदमा के साथ उ०नि० अभिषेक राव चेतगंज चौराहे पर मौजूद थे कि वादी मुकदमा द्वारा जाते हुए एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके बताया गया कि वही व्यक्ति है जो मेरे लड़की के साथ छेड़खानी किया था।

जिसे पूछताछ हेतु बुलाया गया तो वादी मुकदमा को देखते ही आमदा फौजदारी हो गया, समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु समझने को तैयार नही था। ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना देखते हुए मौके पर अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अश्फाक नगर कालोनी थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष। गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 09.04.2026 को स्थान चेतगंज चौराहा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस थाना चेतगंज कमि० वाराणसी

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. प्र०नि०  विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि आईआईटी, कानपुर के निदेशक प्रो मनींद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में आभासी माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री सुनील कुमार शर्मा,