वाराणसी,
10 अप्रैल वाराणसी के लिए गर्व का क्षण है कि शहर के प्रतिभाशाली शख्सियत संजय खन्ना की भारत की अग्रणी महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (Chairman & Managing Director) नियुक्त किया गया है। कंपनी के इस निर्णय को ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
संजय खन्ना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी के बेसेंट थियोसोफिकल स्कूल से प्राप्त की तथा आगे की पढ़ाई राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और मुंबई विश्वविद्यालय से फाइनेंस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर देश के शीर्ष सार्वजनिक उपक्रम में सर्वोच्च पद हासिल किया, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
BPCL में तीन दशकों के सुदीर्घ और समृद्ध अनुभव के दौरान, उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनकी नियुक्ति से न केवल BPCL बल्कि पूरे वाराणसी शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में भारत पेट्रोलियम आने वाले समय में और भी नई उपलब्धियां हासिल करने के साथ इस क्षेत्र में देश को मजबूत बनाने में अहम योगदान देगा।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909