वाराणसी।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा जनपद भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर बीट पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 100, 112, 102 और 181 की जानकारी देते हुए शासन और पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। एंटी रोमियो स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई वाराणसी कमिश्नरेट की एंटी रोमियो टीम ने 1998 स्थानों पर चेकिंग कर 24,448 व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 6,679 लोगों को चेतावनी दी गई, जबकि 221 के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई।
26 अभियोग दर्ज करते हुए 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। स्टंटबाजी पर सख्ती
पुलिस ने 1380 स्थानों पर वाहन चेकिंग करते हुए 14,450 वाहनों की जांच की। 1,685 वाहनों का चालान, 67 को सीज किया गया तथा 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बीट पुलिस द्वारा व्यापक जनसंपर्क
966 बीट पुलिसकर्मियों ने 538 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 17,214 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। 16,866 प्रचार सामग्री वितरित की गई। प्राप्त 257 शिकायतों में से 233 का मौके पर निस्तारण किया गया।
घरेलू हिंसा और अपराधियों पर कार्रवाई
घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं की पहचान कर 133 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया। 129 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सक्रिय
एएचटी थाना व अन्य विभागों के समन्वय से 171 बस्तियों में 314 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही 383 होटल, स्पा, ब्यूटी पार्लर व कॉल सेंटरों की जांच की गई।
पिंक बूथ पर विशेष कार्यक्रम
जनपद के 15 पिंक बूथों पर 151 कार्यक्रम आयोजित कर 3,075 महिलाओं को जागरूक किया गया और 3,190 प्रचार सामग्री वितरित की गई।
अपराध संभावित स्थलों पर छापेमारी
जुआ, शराब, मादक पदार्थ और महिला अपराध संभावित 226 स्थानों की चेकिंग कर 194 स्थानों पर छापेमारी की गई। 11 अभियोग दर्ज करते हुए 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
निष्कर्ष
वाराणसी पुलिस का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा और जागरूकता का माहौल मजबूत हुआ है।










Users Today : 5
Users This Year : 18069
Total Users : 30662
Views Today : 5
Total views : 60882