चंन्दौली जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से चल रहा फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) विशेष अभियान अब तेज़ी पकड़ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विकास खंड नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय कबीरपुर (न्याय पंचायत डहिया) का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान रजिस्ट्री से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी किसानों की ई-केवाईसी और भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि उन्हें पीएम किसान योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं जैसे केसीसी (KCC) और फसल बीमा का लाभ आसानी से मिल सके।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर किसान आईडी बनवा सकते हैं। यदि आधार और खतौनी में नाम अलग-अलग है, तो उसे तुरंत सही कराना जरूरी है, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य हो सकती है e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है,

जिससे केवल वास्तविक लाभार्थियों तक ही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ग्राम सचिवालयों और पंचायत भवनों का नियमित दौरा कर लंबित और त्रुटिपूर्ण मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, डीडी एजी भीमसेन, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निष्कर्ष:
यह अभियान किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और सही लोगों तक पहुंचेगा।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276