चहनियां/चंदौली बुधबार को क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मुहम्मद आतिफ़ ने लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए । वर्ष 2023 का परिक्षा परिणाम में 50 वीं रैंक हासिल कर लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बनकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मुहम्मद आतिफ़ के घर जा कर अंगवस्त्रम व बुके देकर सम्मानित किया तथा आतिफ व उनको परिजनों को बधाई दिया आगे कहा की आप ने अपने परिवार सहित क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है आप आगे भी और उचाईयों को प्राप्त करें l
दरियापुर के रहने वाले मुहम्मद आतिफ इस समय चहनिया विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हांडा में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। 2023 की परीक्षा परिणाम में 50वीं रैंक लाकर समीक्षा अधिकारी बने है । । वहीं लोगों ने मिठाईया खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
मुहम्मद आतिफ़ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता अंजुम आरा, पिता निहालुद्विन एवं अपने भाई-बहन को दिया lमाता-पिता के आशिर्वाद से मैं अपना उद्देश्यपूर्ण किया और सफलता हासिल किया ।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू, सुभाष यादव, फैयाज़ अहमद, शाहिद जमाल, आफ़ताब अहमद, वैस अहमद,फजल खान, सईद अख्तर, मुहम्मद आजम, अवधेश यादव, मुन्ना सिंह फिरोज अहमद मुहम्मद आसिफ आदि ने भी प्माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मानित किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276