मीरजापुर: जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर/जनगणना-2027 को त्रुटिरहित व सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य दो चरणों में पूर्ण किया जाए तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।

20 अप्रैल से तहसील व ब्लॉक स्तर पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू होगा, जबकि 18 अप्रैल को अधिकारियों को कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जनगणना पूरी तरह पेपरलेस व मोबाइल ऐप आधारित होगी, जिसमें मकानों व परिवारों से जुड़े विस्तृत आंकड़े डिजिटल माध्यम से सीधे सर्वर पर भेजे जाएंगे।

डीएम ने समयबद्ध व त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने हेतु दक्ष कर्मियों की तैनाती और सुदृढ़ तैयारी पर विशेष जोर दिया।

 

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई