प्रयागराज व्यापार मंडल के द्वारा इलाहाबाद लोकसभा के सांसद माननीय उज्जवल रमन सिंह जी का सदन में ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए चौक ठठेरी बाजार में व्यापारियों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया सांसद माननीय उज्जवल रमन सिंह जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी के आवास पर भी गए जहां उनका माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहना कर अभिनंदन किया गया और व्यापार में ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य मुद्दे को ले कर गहन वार्ता हुई

सांसद उज्जवल रमन सिंह ने व्यापारियों के हर समस्याओं पर साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया और व्यापार मंडल से लिखित में अपनी समस्याएं और उनके निवारण के विषय में सुझाव भी लिए आज मुख्य रूप से चेयरमेन मनीष कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता महामंत्री जिला प्रशांत पांडेय सुशील जायसवाल विजय केसरवानी (कटरा) बनारसी साहू आसिफ खान राजीव तिवारी धीरज केसरवानी दीपक गुप्ता अध्यक्ष ठठेरी बाजार चंद्र मोहन कसेरा सौरभ गुप्ता आशीष केसरवानी संजय केसरवानी कुणाल केसरवानी मनोज केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267