वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल गड़खरा और पिंडरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम करखियाँव के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानकारी की तथा मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अभियंता ने बताया कि इस परियोजना के 100 सीट वाले ऐकडेमिक ब्लॉक के ग्रेड स्लैब और कॉलम कास्टिंग एवं भूतल की स्लैब शटरिंग एवं स्लैब कास्टिंग, हॉस्पिटल के प्लिंथ बीम का कार्य पूर्ण, कॉलम कास्टिंग एवं ग्रेड स्लैब, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल के प्लिंथ बीम का कार्य पूर्ण, कॉलम कास्टिंग एवं ग्रेड स्लैब,आवासीय भवन के प्लिंथ बीम का कार्य पूर्ण, कॉलम कास्टिंग एवं ग्रेड स्लैब तथा बाउण्डरी वाल के पी०सी०सी० एवं सरिया बॉधने एवं फुटिग का कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज के बच्चों को खेल मैदान के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और आस पास के अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। कहा कि सर्वे कर आस पास की सरकारी भूमि चिन्हित कराएं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास करें।उन्होंने कॉलेज के सामने की गौशाला को दूसरी जगह शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया। साथ ही मुख्य सड़क मार्ग से पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पिंडरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम करखियाँव के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ईको टूरिज़्म योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण, पाथवे निर्माण, वृक्षारोपण कराने, जेटी लगाने, म्यूजिकल फाउंटेन विकसित कराने सहित अन्य कार्यों के लिए यूपीपीसीएल के माध्यम से एस्टीमेट तैयार करवाने के निर्देश जेडी पर्यटन को दिए। उन्होंने पार्क के पानी निकास के लिए पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा।
इस दौरान संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अभियंता मौजूद रहे।











Users Today : 31
Users This Year : 11266
Total Users : 23859
Views Today : 115
Total views : 46808