अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है
दिनांकः 04.04.2026 थानाध्यक्ष को0कटरा वैद्यनाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत जंगीरोड़ से 05 शातिर गांजा तस्कर 01. राजू जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली, 2. पंकज कुमार पुत्र रामकरन निवासी बुढ़वल थाना चकिया जनपद चन्दौली, 3. सुनील कुमार पुत्र स्व0 सीताराम निवासी हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली, 4. राजीव राम पुत्र मुराहू निवासी मालदा थाना इलिया जनपद चन्दौली व 5. राजकुमार जायसवाल पुत्र स्व0 बहादुर निवासी हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से कुल 26 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹ 13 लाख) व परिवहन में प्रयुक्त 03 मोटर साइकिल बरामद किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-89/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो द्वारा सामुहिक रूप से सम्भलपुर, उड़ीसा से मोटर साइकिल द्वारा थोक में गांजा लेकर आते है तथा सोनभद्र व आसपास के जनपदों में मांग के अनूरूप छोटे छोटे भाग में बाटकर बेचते है, जिससे प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
1. राजू जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2. पंकज कुमार पुत्र रामकरन निवासी बुढ़वल थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
3. सुनील कुमार पुत्र स्व0 सीताराम निवासी हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
4. राजीव राम पुत्र मुराहू निवासी मालदा थाना इलिया जनपद चन्दौली ।
5. राजकुमार जायसवाल पुत्र स्व0 बहादुर निवासी हेतिमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
बरामदगी विवरण —
26 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹ 10 लाख)
गांजा परिवहन में प्रयुक्त 03 मोटर साइकिल बरामद ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-89/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास- राजू जायसवाल
1. मु0अ0सं0-36/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2. मु0अ0सं0-100/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास- राजकुमार जायसवाल
1. मु0अ0सं0-335/2015 धारा 332,353,504 भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2. मु0अ0सं0-143/2016 धारा 138बी भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
3. मु0अ0सं0-314/2019 धारा 26,41,42,5 भा.वन.अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
4. मु0अ0सं0-5/2020 धारा 26,41,42,5 भा.वन.अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
5. मु0अ0सं0-198/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
6. मु0अ0सं0-60/2025 धारा 3(1)(घ),3(1)(द) एससी/एसटी एक्ट, 115(2),352 बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
आपराधिक इतिहास- सुनील विश्वकर्मा
1. मु0अ0सं0-239/2023 धारा 143,147,148,149,332,342,353,504.506 भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह मय पुलिस टीम थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर ।











Users Today : 59
Users This Year : 11012
Total Users : 23605
Views Today : 155
Total views : 46328