चहनियां/चंदौली
चहनियां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की छात्रा साक्षी प्रजापति ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त कर साक्षी ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद का नाम ऊंचा किया है। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में प्रथम आने पर उसका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसधान संगठन ( इसरो ) में एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ जो 24 मार्च को हवाई जहाज से पहुँची ।
भगवानपुर के रहने वाले अशोक प्रजापति की पुत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में कक्षा 8 की छात्रा है । 12 फरवरी को चन्दौली में आयोजित राष्ट्रीय आविस्कार अभियान में प्रथम स्थान आयी थी । इस शानदार उपलब्धि के परिणाम स्वरूप साक्षी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बेंगलुरु के एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ,जहाँ वह 24 मार्च को हवाई यात्रा के माध्यम से पहुँची। जहां वह जवाहर लाल नेहरू तारामंडल,फिश एक्वेरियम,विसवेशर्या इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी म्यूजियम,बेंगलुरु पैलेस,इसरो आदि के बारे में जाना।

इस सफलता के पीछे विद्यालय की सहायक अध्यापिका अलिशा मौर्या का विशेष मार्गदर्शन और प्रेरणा रही। उनके निरंतर प्रयास, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने साक्षी को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही साक्षी ने इस वर्ष राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, जिसके अंतर्गत उन्हें ₹1000 प्रति माह की छात्रवृत्ति 4 वर्षों तक प्राप्त होगी। साक्षी की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि सपने चाहे छोटे गाँव से शुरू हों, लेकिन मेहनत उन्हें आसमान तक पहुँचा देती है।










Users Today : 69
Users This Year : 23860
Total Users : 36453
Views Today : 183
Total views : 71680