मिर्जापुर। भारतीय डाक विभाग के RPLI डे 24 मार्च 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सर्किल में उत्कृष्ट व्यवसायिक प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मिर्जापुर मंडल के डाक अधीक्षक अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व, बेहतर कार्य योजना तथा टीम के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी। RPLI डे के दौरान मंडल द्वारा लगभग ₹57,04,965 का प्रीमियम अर्जित किया गया, जो उत्तर प्रदेश सर्किल में सबसे बेहतर प्रदर्शन में शामिल रहा।
इस उपलब्धि से मिर्जापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। डाक अधीक्षक अतुल कुमार ने इस सफलता का श्रेय मंडल के सभी कर्मचारियों, ग्रामीण डाक सेवकों और अधिकारियों को देते हुए कहा कि टीमवर्क और निरंतर मेहनत के कारण ही यह उपलब्धि प्राप्त हो सकी है।
इस शानदार प्रदर्शन पर डाक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मिर्जापुर मंडल की पूरी टीम को बधाई दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में मिर्जापुर मंडल को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280