बांसडीह! मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों 1356 या 1359 फसली की खतौनी में गोंड़ अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात सही पाए जाने पर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाय!
इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए! आवेदनकर्ता के भूमिहीन होने की दशा में उनके परिवार रजिस्टर की नकल, शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. नजदीकी गोंड परिवार से भी पूछ-ताछ जॉच-पड़ताल कर गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें” का कड़ाई से अक्षरश: अनुपालन कराने! गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत 30 मार्च 2026 सोमवार को बांसडीह तहसील पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है!
उक्त जनजाति गोंड छात्र आंदोलन की सफलता हेतु प्रचार वाहन को पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने 26 मार्च 2026 को बांसडीह स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर गोंडवाना प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया! इस दौरान वरिष्ठ छात्र नेता नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि छात्र आंदोलन के बदौलत ही बलिया सदर तहसील में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जा रहा है
तो बांसडीह तहसीलदार द्वारा भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान मा.प्रमुख सचिव शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की घोर अवमानना की जा रही है! बांसडीह तहसीलदार गोंड जनजाति छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं! गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार बार आवेदन अस्वीकृत/ निरस्त कर दिया जा रहा है! गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न चरम पर है!
ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह व संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने संयुक्त रूप से कहा कि गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक बांसडीह तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा! इस दौरान प्रमुख रूप से नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के अलावा, आदित्य सिंह योगी, तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड, तारकेश्वर गोंड, रवि गोंड, विजेन्द्र गोंड, विशाल गोंड, छट्ठू गोंड, लल्लन गोंड, संजय गोंड, राजा गोंड, बिट्टू गोंड, विक्रम गोंड, टिंकू गोंड, गौतम गोंड, प्रिंस गोंड, बीरबल गोंड प्रमुख रूप से रहे!









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909