आज का दिन हम सभी मनोनीत पार्षदों के लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणा से भरा रहा। नाथ संप्रदाय के पावन केंद्र श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में हमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी आदरणीय डॉ. धर्मेंद्र सिंह जी, लोकप्रिय विधायक माननीय विपिन सिंह , महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं महानगर संयोजक माननीय राजेश कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हम सभी पार्षदों ने महाराज से भेंट की।
महाराज के ओजस्वी मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने हम सभी में जनसेवा का एक नया उत्साह भर दिया है। उनके दिखाए ‘अंत्योदय’ के मार्ग पर चलते हुए हम महानगर के विकास और जन-कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं।

गोरखपुर: गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आज एक गरिमामयी बैठक संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री जी ने सभी पार्षदों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, इन्द्र मणि उपाध्याय के नेतृत्व में मनोनीत पार्षद में शिवम पाण्डेय, दुर्गेश बजाज, चंदन आर्य, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, ममता जायसवाल, रितेश सिंह बब्बू, अरविंद निषाद, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य ने मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया
परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के चरणों में शीश नवाकर आज हम सभी मनोनीत पार्षदों ने अपने नवीन दायित्वों के निर्वहन हेतु शक्ति और प्रेरणा प्राप्त की। महाराज जी का एक-एक शब्द हमारे लिए विजन और मिशन है। नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम गोरखपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।









Users Today : 3
Users This Year : 15570
Total Users : 28163
Views Today : 3
Total views : 55911