थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 26.03.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0110/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार (पति) पुत्र बच्चेलाल, निवासी ग्राम सालिवाहनपुर (नेवादा), थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वादी रमाशंकर निवासी ग्राम बेटावर, थाना रोहनिया, वाराणसी द्वारा दी गई लिखित सूचना के अनुसार उनकी पुत्री अंजली भारती का विवाह दिनांक 19.04.2025 को अनिल कुमार के साथ हुआ था। विवाह में सामर्थ्य अनुसार नगद व घरेलू सामान दिया गया था। विवाह के कुछ समय पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज (₹50,000 व सोने के आभूषण) की मांग कर पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा।

दिनांक 24.03.2026 को पीड़िता द्वारा फोन पर प्रताड़ना की सूचना दी गई। तत्पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा सूचना दी गई कि वह कमरे में बंद है। मौके पर पहुँचने पर पीड़िता मृत अवस्था में पाई गई तथा ससुराल पक्ष के लोग फरार मिले।

इस संबंध में थाना बड़ागांव पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई, जिसके क्रम में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई