वाराणसी।
वार्ड नंबर 8 के दीनापुर क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में इन दिनों पानी की भारी किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति अब धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है। पंप संचालक के अनुसार, मोटर पर अत्यधिक लोड पड़ने के कारण वह सही तरीके से काम नहीं कर पा रही है, जिसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि यह संकट पूरी तरह से विभागीय लापरवाही का नतीजा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इधर, गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुरुआती दौर में ही जब यह हाल है, तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के दौरान हालात और भी बदतर होने की आशंका जताई जा रही है।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909