वाराणसी ।
अनएकेडमी द्वारा 26 मार्च को ‘उफोरिया इवेंट एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रेरित करना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल सिंह, सचिव (संत अतुतानंद कॉन्वेंट स्कूल) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हो, तो सफलता निक्षित है।
इस अवसर पर प्रांजल मिश्रा, जिन्होंने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में 99.59 परसेंटेज प्राप्त किया है, ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अनएकेडमी के श्रेष्ठ शिक्षकों, व्यवस्थित पढ़ाई और मेटरशिप के कारण उन्हें यह शानदार सफलता प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में डॉ. प्रितेश जायसवाल, सेंटर डायरेक्टर, अनएकेडमी वाराणसी ने विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वाराणसी के विद्यार्थियों को अब एक ही छत के नीचे सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और मेंटरशिप उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि योग्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों तथा बालिकाओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्र एवं छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।
इस कार्यक्रम में अनएकेडमी हेड ऑफिस से सिद्धार्थ मेहता ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जैद आलम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा-
की “उफोरिया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा और प्रेरणा देना है। अनएकेडमी हमेशा से ही छात्रों को बेहतरीन शिक्षकों और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के माध्यम से उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करता रहा है।”
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अनएकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन प्रदान कर उनके सपनों को साकार करना है ।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276