चौबेपुर : क्षेत्र के भगतुआ बाजार में सोमवार को ‘सूर्य एनर्जी’ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण प्रकाश दुबे ने विधिवत फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण प्रकाश दुबे ने सौर ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर ऊर्जा सबसे उत्तम विकल्प है।

सूर्य एनर्जी के माध्यम से स्थानीय लोगों को अब आधुनिक सोलर पैनल और संबंधित तकनीकी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव दुबे, विकास विश्वकर्मा, गुड्डू पटेल, सौरभ दुबे और धीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और लोगों को भविष्य में बेहतर सेवाओं का भरोसा दिलाया गया।
रिपोर्ट – अमित श्रीवास्तव










Users Today : 67
Users This Year : 23678
Total Users : 36271
Views Today : 138
Total views : 71241