चंदौली धानापुर क्षेत्र के बिझवल गांव मे प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं धानापुर ब्लॉक प्रमुख ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा महंत व स्थानीय श्रद्धालुओं से इसकी प्राचीन कथा सुनी।
स्थानीय जनश्रुति के अनुसार मुगलकाल में जब औरंगजेब के सिपाहियों ने इस मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, तो प्रतिमा से रक्त बहने लगा। इस चमत्कारी घटना को देखकर सभी सिपाही भयभीत हो गए और वहां से भाग निकले। तभी से यहां विराजमान भगवान हनुमान “हाथ कटे हनुमान” के नाम से प्रसिद्ध हो गए। इस अद्भुत कथा के कारण यह मंदिर क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक सुशील सिंह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और इसके विकास को लेकर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन धरोहर के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से जल्द ही जीर्णोद्धार और कायाकल्प कराया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।
इस अवसर पर अरविन्द मिश्रा, विवेक मिश्रा, सनी सिंह, अंशु सिंह, अनंत कुमार, महंत सुमंत दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 67
Users This Year : 23678
Total Users : 36271
Views Today : 138
Total views : 71241