वाराणसी. प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद अब वाराणसी के थाना मंडूआडीह क्षेत्र के लहरतारा इलाके में तेज धमाके के साथ एक मकान जमींदोज हो गया. इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।
मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है. बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है. मौके पर पुलिस तफ्तीश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ. इस हादसे में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि उनके घरों में भी दरारे आ गईं. यह धमाका लहरतारा निवासी स्वर्गीय आद्या प्रसाद के घर में हुआ.
खाना बनाते वक्त सिलेंडर में विस्फोट
बताया जा रहा है कि सुबह 8-9 बजे के बीच जब किचन में खाना बन रहा था तभी तेज आवाज के साथ सिलेंडर में विस्फोट हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि पक्के मकान की छत और दीवारें जमींदोज हो गई. मलबे में आद्या प्रसाद की पत्नी गिरिजा देवी, उनकी 28 वर्षीय बेटी प्रीती, 30 वर्षीय पुत्र ओम और एक अन्य सदस्य दब गए.
धमाके की एवज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पड़ोसियों ने खुद राहत बचाव शुरू किया. जब मलबे को हटाया गया तो बेटी प्रीती और बेटे ओम की मौत हो चुकी थी. गिरजा देवी और परिवार के एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है.
मौके पर रहत बचाव जारी
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है. एहतियात के तौर पर आस पास के घरों को भी खाली कराया गया है. साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है, ताकि विस्फोट की असली वजह पता चल सके।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240