चन्दौली इलिया सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में सोमवार को सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों के चयन हेतु गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने की, जबकि आयोजन सांस्कृतिक परिषद की प्रभारी डॉ. अमिता सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक गायन प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा।
निर्णायक मंडल में संस्कृत विभागाध्यक्ष संतोष कुमार, अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर विश्व प्रकाश शुक्ल एवं हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता के आधार पर सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें परास्नातक द्वितीय वर्ष के हरीश को अध्यक्ष, परास्नातक प्रथम वर्ष की अर्पिता सिंह को उपाध्यक्ष, स्नातक तृतीय वर्ष की सुप्रिया सिंह को सचिव, स्नातक द्वितीय वर्ष की सृष्टि पांडे को संयुक्त सचिव तथा स्नातक प्रथम वर्ष की दीक्षा द्विवेदी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में पुष्पांजलि, मानसी, गंगा एवं गायत्री का चयन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।











Users Today : 247
Users This Year : 10648
Total Users : 23241
Views Today : 406
Total views : 45645