वाराणसी।
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन ज्ञानवापी स्थित माता श्रृंगार गौरी मंदिर के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह दिन विशेष रूप से माता श्रृंगार गौरी की आराधना को समर्पित माना जाता है, जिसके चलते स्थानीय निवासी और दूर-दराज से आए भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन किया।
परंपरा के अनुसार श्रद्धालु ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार पर चिह्नित स्थल पर माता के दर्शन करते हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा द्वार संख्या 4बी को विशेष रूप से केवल श्रृंगार गौरी दर्शनार्थियों के लिए निर्धारित किया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन का अवसर मिल सके।
प्रशासनिक व्यवस्था के बीच सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन का क्रम लगातार चलता रहा। इस दौरान कुल 30,556 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए।










Users Today : 40
Users This Year : 23651
Total Users : 36244
Views Today : 97
Total views : 71200