मिर्जापुर जनपद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 मार्च, रविवार को मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम का दौरा किया। उन्होंने अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया और एक प्रवचन सभा में भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास की महत्वपूर्ण घोषणा की।मुख्यमंत्री ने बाद में प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा।
यह विकास कार्य इन स्थलों को और अधिक आकर्षक तथा सुगम बनाने पर केंद्रित होंगे।मुख्यमंत्री यादव दोपहर 2:15 बजे अपने सरकारी हेलीपैड से आश्रम पहुंचे। हेलीपैड पर मड़िहान के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे हेलीपैड से रवाना हो गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक डॉ. विश्राम, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा और जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय चुनार सीओ मंजरी राव सहित भारी पुलिस एवं पीएससी बल सहित कई आला अधिकारी भारी भीड़ के साथ दर्शनार्थनी उपस्थित रहे।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240