1. नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति 5.0 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में कमिश्नरेट वाराणसी की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन ।
2. “मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है । साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि काशी की प्रत्येक महिला को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी हो”- पुलिस आयुक्त।
3. इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा महिला पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
4. यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर पुलिस साइन गेट नंबर 01 से पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, दैत्रावीर, भोजूबीर दूधसट्टी, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा से बायें मुड़कर पुलिस लाइन पहुँचकर सम्पन्न हुई ।
5. इस रैली में महिला अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ पीआरवी 112 भी शामिल रही ।
6. रैली का मुख्य उद्देश्य-
• महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्म-सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलम्बन की भावना को जागृत करना ।
• समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश का प्रसार करना ।
• मिशन शक्ति 5.0 के प्रति आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करना ।
• काशी की प्रत्येक महिला को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 1090, 1930, 112 आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करना ।
दिनांक 22.03.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है और प्रत्येक महिला तक हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है।
यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन साइन गेट, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी, अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, दैत्रावीर, भोजूबीर दूधसट्टी, अर्दली बाजार होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में महिला पुलिस बल के साथ पीआरवी 112 की सहभागिता रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्म-सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की भावना जागृत करना, समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930 और 112 के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।










Users Today : 7
Users This Year : 10665
Total Users : 23258
Views Today : 8
Total views : 45669