यूपी कालेज में सनसनीखेज वारदात:आरोपी मंजीत चौहान ने बताया क्यों कि सूर्य प्रताप की हत्या!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या का मामला गरमाया हुआ है। शहर के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप को गोलियों से भून दिया गया था। वारदात के बाद आक्रोशित छात्रों ने उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर दी थी।

मामले में शिवपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मुकदमा संख्या 135 दर्ज कराया जिसमे देर शाम मुख्य आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिवपुर पुलिस और एसओजी टीम ने सेंट्रल जेल रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में घटना के कारणों को लेकर स्थिति सामने आई है।

पकड़े गए आरोपी मंजीत ने पूछताछ में बताया कि सुबह सूर्य प्रताप सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। आरोप है कि सूर्य प्रताप ने हाथ के कड़े से उसके सिर पर वार किया था।

पुलिस की पूछताछ में उसने वर्चस्व को लेकर मारपीट होने की बात कही। सूर्य प्रताप सिंह की हॉस्टल के लड़कों से दोस्ती थी। वह जब भी मंजीत को अकेले देखता था, अपने साथियों के साथ मिलकर पीट देता था।

मंजीत स्थानीय निवासी है। उसने अन्य लड़कों के साथ मिलकर गैंग बनाया था। वह मनबढ़ है। मंजीत के भी सूर्य प्रताप को अकेला देखकर हमला किए जाने की बात सामने आई है। दोनों गुटों में हमेशा मारपीट होती रहती थी।

शुक्रवार की सुबह भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद मंजीत ने बाहर निकल कर अपने दोस्तों को बुलाया। शराब के ठेके के पास जुटने को कहा। दोस्तों के नहीं आने पर वह अकेले ही ठेके पर पहुंचा। वहां उसने शराब पी।

मंजीत इसके बाद घर से पिस्टल लिया। वहां से अकेले कॉलेज पहुंचा। इस दौरान सूर्य प्रताप और उसके दोस्त कमरा नंबर आठ में थे।

वहां मंजीत को देखकर शर्ट की बांह मोड़ने और घूरने को लेकर टोका। इसके बाद मंजीत ने असलहा लेकर उसे दौड़ा लिया। संकाय के गेट पर पहुंचाते ही गोली मार दी।

मंजीत सिंह ने सूर्य प्रताप को जिस पिस्टल से गोली मारी, वह अवैध थी। इसे उसने दो साल पहले भदोही से खरीदी थी। इस पिस्टल से वह अक्सर लोगों को धमकाता था। पुलिस असलहा बेचने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।

वहां दूसरे आरोपी अनुज सिंह की तलाश की जा रही है। अनुज भी मंजीत के साथ ही रहता था। दोनों एक ही बाइक से आते-जाते थे। सूर्य प्रताप के शव का पोस्टमार्टम बीएचयू में हुआ।

फिलहाल पुलिस इसी मामले में फरार अन्य आरोपी अनुज सिंह की तलाश में दबिश दे रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई