हलिया क्षेत्र के अहुंगी कला गांव निवासी होनहार युवक हरिओम अग्रहरी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गेट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 1001वीं रैंक प्राप्त की है। हरिओम अग्रहरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 12वीं तक एसएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर से पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगनशील रहे हरिओम ने आगे की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद से बीटेक की डिग्री प्राप्त की।
उच्च शिक्षा के दौरान भी उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे। हरिओम अग्रहरी वर्तमान में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने अपने कैरियर को नई दिशा देने के लिए तैयारी जारी रखी।
नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं होता, इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर गेट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की। गेट परीक्षा में उनकी 1001वीं ऑल इंडिया रैंक उन्हें पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग यानी सरकारी उपक्रमों में चयन का मजबूत अवसर प्रदान करती है।उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है।
हरिओम की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हरिओम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रमाशंकर अग्रहरि, माता कलावती व मामा पुर्व प्रधान केशव उर्फ शंखू अग्रहरि सहित गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 29
Users This Year : 10687
Total Users : 23280
Views Today : 38
Total views : 45699