समस्तीपुर में जब संजू (32) आई तब बॉबी (26) उसे अपनी बहन के घर ले गया और वहीं उसकी मांग में सिंदूर भरी। इस बीच बॉबी के पिता को अफेयर के बारे में पता लग गया। उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बॉबी के पिता ने संजू पर दबाओ बनाया कि जहां से आई हो वही चली जाओ।
करीब 4 दिन तक संजू अनजान शहर में एक ग्रामीण के घर रही। जब ग्रामीणों ने पंचायती की। जिसमें संजू के पक्ष में सभी ने कहा, पर बॉबी के परिजन ने रिश्ते से इनकार कर दिया।
शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की पुलिस गांव पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर हथौड़ी थाने ले गई। जहां समझौता हुआ। जिसके बाद लड़की को लड़का के घर पहुंचाया गया। अब लड़की लड़के के घर रह रही है। मामला शिवाजीनगर के बल्लीपुर गांव का है।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280